Site icon

भारत के 9 ऐसे भिखारी जिनके पास है करोड़ों की संपत्ति!

richest beggar in india

richest beggar in india

भारत एक विकास शील देश है अभी भी लगभग 40% जनता गरीबी रेखा से नीचे हैं और न जाने कैसे अपना गुजारा करते है, देश के हर चौराहे, रोड पर आपको भीख मांगते कई भिखारी नजर आते हैं| जिन्हें आप रोज एक या दो रुपए देते हैं लेकिन जरा सोचिए कि आप जिस भिखारी को सिक्कों की भीख देते हैं वह असल जिंदगी में एक करोड़पति निकले तो? आपके चेहरे का भाव निश्चित तौर पर देखने लायक होगा| लेकिन यह सच है आज हम Richest beggar in india भिखारियों की बात करने जा रहे हैं ये दरअसल भारत के अमीर भिखारियों मे से एक है| उनके पास खुद का बिजनेस है, दुकान है और बैंक बैलेंस करोड़ों में है| उसके बावजूद भी भीख मांगना उनका पेशा है|

richest beggar in india

9. भरत जैन:- फराटे दार अंग्रेजी बोलने वाले भिखारी भरत जैन 49 साल के हैं| ये जनाब रोजाना 8 से 10 घंटे मुंबई के परेल पर भीख मांगते हैं और महीने के करीब 65000 रुपए कमा लेते हैं और उनके पास 70-70 लाख के दो फ्लैट भी है|

ऑनलाइन ब्लॉगिंग के जरिए कमा सकते हैं अच्छे खासे पैसे!

8. पप्पू कुमार:- ये जनाब पटना से आते हैं| इनका बैंक बैलेंस एक करोड़ से ऊपर है फिर भी लोगों से ये कहकर भीख मांगते हैं कि कई दिनों से खाना नहीं खाए हैं कुछ खाने के लिए दे दो|

7. मासु:- ये साहब फिल्म स्टूडियो में कपड़े बदलकर ऑटो से भीख मांगने वाली जगह पर पहुंच जाते हैं| मासु भी मुंबई के परेल से ताल्लुक रखते हैं वहां उनका खुद का एक कमरे का फ्लैट है| साथ ही 30 लाख की अन्य संपत्ति के साथ लगभग 60 लाख की संपत्ति है|

ट्रेन के एक-दो कोच या पूरी ट्रेन बुक करने की प्रक्रिया! जान ले कभी तो काम आएगी


6:- कृष्ण कुमार गीते:– नलोसपुरा में रहने वाला कृष्ण कुमार गीते अपने भाई के साथ अपने खुद के फ्लैट में मजे से रहता है| वह दिन में 8 से 10 घंटे भीख मांगता है वो महीने में 10 से 15000 कमा लेता है|

घड़ी में ज्यादा से ज्यादा 12 ही क्यों बजते हैं? , क्यूआर कोड क्या है?

5. सावित्री देवी:- ये है भारत की प्रसिद्ध महिला भिखारी सावित्री देवी ये पटना में रहती है| और सालाना 36000 LIC प्रीमियम का भुगतान करती हैं| भीख से हुई आमदनी से अपनी बेटी की शादी कर चुकी है और इनके पास खुद का घर भी है दिलचस्प बात तो ये है कि यह 7 तीर्थ स्थानों पर भी घूम चुकी है|

4. संभाजी काले:- संभाजी भिखारी मुंबई के स्लम क्षेत्र विरार से आते हैं| इनकी रोजाना की आमदनी 1500 रुपए है इनके पास खुद के दो घर और इतने ही फ्लैट्स है|

3. हाजी:- हाजी मुंबई से हैं इनकी रोजाना की आमदनी 2000 है| त्योहारों के दिन इनकी आमदनी बढ़ जाती है इनके पास खुद का घर है साथ में लगभग 15 लाख तक के फ्लैटस है |

दुनिया के 5 ऐसे होटल जहां जाना हर इन्सान का सपना होता है!

2. रामबाई:- खभ  की रामबाई को हर कोई जानता है| यह खंभों में बहुत लोकप्रिय हैं| हालांकि उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा तो नहीं दिया पर जिस दिन इनकी संपत्ति की पोटरी का खुलासा होगा आपके हो जरूर उड़ेंगे|

1. लक्ष्मीदेवी :- लक्ष्मीदेवी  को सबसे बुजुर्ग भिखारी माना जाता है| लक्ष्मी 1964 में 16 साल की उम्र से भीख मांग रही है| लक्ष्मीदेवी को पोलियो है| इन्होंने भीख मांग-मांग कर मोटा बैंक बैलेंस बना लिया है| अभी हाल ही में उन्हें बैंक का क्रेडिट कार्ड मिला है|

Hindu Marriage Act ,पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना कानूनी है या गैर कानूनी!

दोस्तों आप इन भिखारीयो  के बारे में क्या सोचते है? अपने महत्वपूर्ण विचार हमरे साथ कमेंट में शेयर करे ताकि सब लोग एक दुसरे के विचारो को जान सके|

दोस्तों आर्टिकल लिखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ती है और मेरा काफी समय लग जाता है इसलिए में आपसे एक लाइक और शेयर की उम्मीद करता हूं..

Connect With Us on Facebook

Exit mobile version